0
विदिशा ब्यूरो। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नि साधना सिंह के साथ बुधवार की सुबह 8 बजे विदिशा पहुंचे। मुख्यमंत्री सीधे रंगई स्थित बाढ़ वाले गणेश मंदिर में नई गणेश प्रतिमा की स्थापना के लिए आए हुए थे। जहां उन्होंने सुबह से ही पूजा अर्चना की हवना यदि कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह 8 से शाम 5 बजे तक बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर रहे। इस दौरान पूरे समय प्रशासन के आला अधिकारी सहित पार्टी से जुड़े नेता मौजूद थे।
ज्ञात हो कि पिछले दिनों बाढ़ वाले गणेश मंदिर में चोरी हुई थी। इसी दौरान भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा खंडित हो गई थी। इसलिए यहां दूसरी प्रतिमा स्थापित करना था। ताकि मंदिर में पूजा अर्चना हो सके। इसी क्रम में बुधवार को यह आयोजन रखा गया। बाढ़ वाले गणेश मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा जयपुरा लाई गई है। सुबह से ही मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान के आने के बाद मंदिर में पूजा-अर्चना शुरू हो गई थी। पंडि़तों के मंत्रों के उज्चारण के बाद प्रतिमा को मंदिर में स्थापित किया गया।
सुख समृद्धि में रहे देश-
प्रेस से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहाकि पिछले दिनों चोरी होने के बाद प्रतिमा खंडित हो गई थी। इसलिए मंदिर में आज दूसरी प्रतिमा स्थापित की गई है। उन्होंने कहाकि देश में सुख समृद्धि रहे और देश खुशहाल रहे। उन्होंने कहाकि जनता की परेशानियों को देखते हुए मुख्यमंत्री हेल्प लाइन शुरू करने जा रहे हैं। ताकि हर वर्ग का व्यक्ति अपने समस्या फोन से बता सके। हालांकि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रेस की बातों के जबाव नहीं दिए।
हुई प्रसादी वितरण-
मंदिर में भोजन के रूप में प्रसादी वितरण का कार्यक्रम भी रखा हुआ था। पूजा-पाठ समाप्त होने के बाद सभी ने प्रसादी ग्रहण की। खाने की व्यवस्था मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नि साधना सिंह स्वंय देख रही थीं। उनके द्वारा खाना परोसा जा रहा था। इस दौरान प्रभारी मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, भाजपा के विधायक कल्याण सिंह दांगी, शमशाबाद विधायक सूर्यप्रकाश मीणा, वीर सिंह पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष तोरण ङ्क्षसह दांगी,मुकेश टंडन, महामंत्री श्याम सुंदर शर्मा, छत्रपाल शर्मा, बाबूलाल ताम्रकार, संदीप डोंगर सिंह,सचिन ताम्रकार, देवेन्द्र खुराना ,कलेक्टर एमबी ओझा, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसिंह नरवरिया सहित अन्य भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
peoples samachar vidisha












0Awesome Comments!