0
विदिशा। उप पंजीयक कार्यालय समय में उपस्थित नहीं रहते, जिससे अभिभाषकों और पक्षकारों को अपने दस्तावेज संपादित कराने में काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है और सब रजिस्ट्रार द्वारा कई तरह-तरह के दस्तावेज में व्यवधान बताकर अभिभाषकों को प्रतिदिन परेशान किया जाता है।
उक्त बातों की शिकायत अभिभाषकों ने संघ अध्यक्ष महेन्द्र जैन के नेतृत्व मेें तहसीलदार से की। सौंपे गए आवेदन में बताया कि इस तरह परेशान करने से समय पर दस्तावेज नहीं होने से पक्षकारगण को दूर-दराज से आने में परेशानी होती है, साथ ही शासन को भी आर्थिक क्षति होती है। अभिभाषकों ने उप पंजीयक पर कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में उपाध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव हरिओम शर्मा, मनोज श्रीवास्तव, मनु श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, हुकुम सिंह किरार, शिवनारायण शर्मा, सुरेन्द्र चौहान, प्रेमनारायण शर्मा, देवेन्द्र सिंह लोधी, रविन्द्र ङ्क्षसह रघुवंशी, संतोष तोमर, प्रकाश तारण, नगीना बी, अमित श्रीवास्तव आदि शामिल हैं।
news













0Awesome Comments!