0
ग्यारसपुर। दूध वितरण हेतु पायलेट प्रोजेक्ट के तहत चयनित विकास खंड ग्यारसपुर की समस्त प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं में दूध का वितरण किया गया। माध्यमिक शाला अटारीखेजड़ा में जनपद पंचायत अध्यक्ष छत्रपाल शर्मा, एसडीएम मनोज वर्मा एवं तहसीलदार ब्रजेन्द्र सक्सेना की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को दूध वितरण का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का बच्चों के प्रति जो लबाव तथा बच्चों की संपूर्ण विकास की सोच के कारण ही दूध वितरण का कार्यक्रम विदिशा जिले के पायलेट प्रोजेक्ट के तहत चिन्हित कर एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रतिदिन दूध मिलने से शालाओं में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति भी बढ़ेगी तथा उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास भी होगा। एसडीएम श्री वर्मा ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह प्रतिदिन शाला आएं तथा दूध का सेवन करें। यदि कोई शिकायत हो तो, बीआरसी को उनके मोबाइल पर सूचित करें तथा मुझे भी अवगत कराएं। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वह प्रतिदिन अपनी देखरेख में दूध तैयार कराएं छात्र-छात्राओं को वितरण के पूर्व शिक्षक स्वयं दूध की गुणवत्ता परखें। इसके बाद ही वितरण कराएं। छत्रपाल शर्मा, जगदीश दांगी, लक्ष्मण सिंह यादव ने प्राथमिक शाला पिपरिया, माध्यमिक, प्राथमिक शाला हैदरगढ़ में भी दूध वितरण का शुभारंभ किया।
gyarashpur news













0Awesome Comments!