2
विदिशा। भाजपा पार्षद के घर पर कई वर्षों से जुए की सूचना मिल रही पुलिस को पहली बार सफलता मिली है। इसमें 24 जुआरियों को धर दबौचा है, इनके पास से 48 हजार रुपए नगदी व ताश पत्त जब्त किए गए हैं। जबकि कुछ लोग भाग निकलने में कामयाब हो गए हैं। जुआरियों को घर से बाहर निकालकर सड़क तक जुलूस निकाला और बाद में कोतवाली लाया गया। सूत्र बताते हैं कि जिस मकान में जुआ संचालित होता है, उसमें 40 कमरे बने हुए हैं, कई बार दबिश दी गई, लेकिन पहली बार पुलिस को जुआरी हाथ लगे।
शुक्रवार को शहर में जिसने भी सुना, वो यह जानकार चकित रह गया कि कई सालों से भाजपा के एक वरिष्ठ पार्षद के घर सुनियोजित तरीके से जुए का फड़ चल रहा था। पार्षद खुद इसका संचालन करते थे और बदले में उन्हें नाल काटने के बहाने रोजाना मोटी रकम का हिस्सा मिलता था।
पुलिस पहले भी उनके घर पर दबिश दे चुकी थी, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा था। शुक्रवार को जब हकीकत सामने आई तो सब चौंक गए। भाजपा पार्षद के घर के एक हॉल में दो दर्जन से ज्यादा जुआरी अलग-अलग गु्रप बनाकर जुआ खेलते दबौचे गए। इन जुआरियों में शहर के अलावा बासौदा के कुछ लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने 24 जुआरियों को गिरफ्तार कर इनके पास से करीब 48 हजार रुपए जब्त किए हैं। पार्षद पर इस मामले में भाजपा कार्रवाई कर सकती है। बताया जा रहा है उनसे पार्टी की सदस्यता छीनी जा सकती है।
चौपड़ा मोहल्ले में शुक्रवार की शाम भाजपा के वरिष्ठ पार्षद अशोक जाट के घर चल रहे जुए की फड़ पर कोतवाली पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। इसमें मुख्य आरोपी के रूप में भाजपा के पार्षद अशोक जाट को भी शामिल किया गया है। यहां से 24 जुआरियों से 48 हजार रूपए जब्त किए गए हैं।
शुक्रवार की शाम छह बजे के लगभग कोतवाली पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने एक बार फिर चौपड़ा स्थित भाजपा पार्षद अशोक जाट के घर पर भारी मात्रा में पुलिस बल ने दबिश दी। यहां से उन्हें जुआ खेलते हुए 23 लोग पकड़ में आए, उनके पास से 48 हजार रूपए नगद, 10 ताश की गिड्डियां और 22 मोबाइल मिले। दबिश देने के बाद आरोपियों को बांधकर घर से निकाला गया। यही नहीं पुलिस ने आरोपियों के पेंट और शर्ट भी उतरवा लिए, जिससे वह भाग नहीं सके। छह आरोपियों को जीप द्वारा कोतवाली लाया गया, बाद में बाकी अन्य आरोपियों को जेल वाहन से कोतवाली तक लाया गया।
इस दौरान पूरे मोहल्ले में तमाशबीनों का जमघट लगा रहा। इतना ही नहीं कोतवाली में इस जुए की पकडऩे की खबर लगते ही शहर के कुछ रसूखदार मौके पर पहुंचे और वह अपने साथियों की दबी जुबां से खैर खबर लेते दिखाई दिए। पुलिस ने कोतवाली पुलिस ने 24वें आरोपी घर के मालिक और भाजपा के पार्षद अशोक जाट को बनाया गया है। आरोपियों पर जुआ खेलने और खिलाने की धारा 3(4) जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पार्षद सहित 24 बने जुआ के आरोपी
चौपड़ा में पकड़े गए जुआरियों में ज्यादातर आरोपी विदिशा, बासौदा, रायसेन, गुलाबगंज, सलामतपुर, सांची क्षेत्र के थे। इसके अलावा अन्य स्थानों से भी लोग यहां जुआ खेलने आते हैं। पुलिस ने बासौदा निवासी हुकुमचंद, विदिशा निवासी मनीष शर्मा, दौलतसिंह, मोहनाखेजड़ा निवासी कोमलसिंह, सेमरा बासौदा निवासी भूपेन्द्र सिंह, नटेरन निवासी राजकुमार शर्मा, रायसेन निवासी राकेश यादव, विदिशा स्वर्णकार कालोनी निवासी पदमसिंह, रायसेन निवासी महेन्द्र रैकवार, सलामतपुर निवासी घासीराम मांझी, बासौदा निवासी विनोद जैन, सांची निवासी शैलेष राव पाटिल, विदिशा निवासी राहुल सिंधी, विदिशा निवासी सचिन कुशवाह, रायसेन निवासी कमलेश यादव, बासौदा निवासी प्रेमसिंह, बासौदा निवासी ठाकुर सिंह, करारिया निवासी विनोद यादव, बासौदा निवासी जयनारायण, गुलाबगंज निवासी मूलचंद, खरी निवासी अमानसिंह, रायसेन निवासी मुकेश पंथी, बासौदा निवासी रूपसिंह, चौपड़ा निवासी भाजपा पार्षद अशोक जाट भी आरोपी हैं।




.jpeg)








2Awesome Comments!
nice news
nice