0
कांगे्रसी पार्षदों ने सीएमओ चेंबर में नीचे बैठकर वार्डों की समस्या
विदिशा। नगर पालिका के दोनों ही पार्टियों पार्षद नपा सीएमओ से बिल्कुल खुश नहीं है। पार्षदों का कहना है कि नगरपालिका के अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक फोन नहीं उठाते हैं। कांगे्रसी पार्षदों ने सीएमओ आरपी मिश्रा से कहा कि आपकी तो आपके अधीन आने वाले अधिकारी कर्मचारी सुनते तक नहीं है।
गुरूवार को कांग्रेस के पार्षद सुभाष बोहत के नेतृत्व में अन्य दो पार्षद अपने वार्डों व्याप्त समस्याओं को के निराकरण को लेकर नगर पालिका पहुंचे। जहां उन्होंने अपनी वार्डों की समस्या बताते हुए कहा कि वार्डों में पानी निकासी नहीं होने से जगह-जगह पानी भर रहा है। कई निचली बस्तियों में तेज बारिश में पानी घुस जाता है, लेकिन नपा ने पानी निकासी के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए है। इसका खामियाजा वार्डवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
कांग्रेस पार्षद सुभाष बोहत ने कहा कि यदि नगर पालिका के कर्मचारियों और अधिकारियों को फोन लगाया जाता है, तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है। कई वार्डों में पानी सप्लाई नहीं होने से वार्डवासियों को पानी पीने पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, लाइटें बंद पड़ी हुई हैं। इससे लोगों को रात के समस्या दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि इन समस्याओं को पहले नहीं बताया गया है, लेकिन नपा के अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं देते हैं। काफी हंगामे के बाद नगर पालिका सीएमओ आरपी मिश्रा ने लिखित में आश्वासन दिया। तब कहीं जाकर पार्षद चेंबर से उठे। वहीं पार्षदों ने कहा कि यदि शीघ्र ही हमारी समस्याओं को हल नहीं किया गया तो हमारे द्वारा फिर उग्र आंदोलन किया जाएगा।













0Awesome Comments!