0
बीते 24 घंटे के दौरान जिले में इस सीजन की सर्वाधिक बारिश दर्ज हुई है। जिले के हर हिस्से में बारिश हुई है। इसमें सबसे अधिक बारिश गुलाबगंज ब्लाक में ८४.० मिमी बारिश हुई है, वहीं विदिशा ब्लाक में ४८.० मिमी बारिश हुई है। जिले के कुरवाई ब्लाक में सबसे कम महज १०.२ मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले में पिछले २४ घंटे के दरम्यान में औसत ३१.१ मिमी बारिश दर्ज की गई है। अभी तक इस सीजन में कुल १८२.२ मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इस अवधि में ५८४.० मिमी बारिश हो चुकी थी। मानसून लेट होने से पिछले साल की तुलना में जिले में इस बार करीब ३०० मिमी बारिश कम हुई है। मौजूदा बारिश को देखते हुए आने वाले दिनों में मानसून अच्छा रहने की उम्मीद जिलेवासी लगाए हुए हैं।
बेतवा में आया प्रवाह
महज तीन की मानसून की सक्रियता से बेतवा का प्रवाह वापस लौट आया है। रणतीर्थ पुल से बेतवा कुछ फीट नीचे ही बह रही है। बेतवा में बहाव आने से शहर के लोग नजारा देखने के लिए घाटों पर पहुंचने लगे हैं। मंगलवार को शहर के बड़ी संख्या में लोग बेतवा के चरणतीर्थ और रंगई घाट पर बहती नदी का लुत्फ उठाने के लिए पहुंचे। इधर चरणतीर्थ मंदिर के लिए बनाया गया छोटा पुल बेतवा का पानी बढ़ जाने से डूब गया है।












0Awesome Comments!